Tuesday, May 5, 2026
HomeHindi15 जून को पटना के बापू सभागार में होगा माननीय मुख्यमंत्री सम्राट...

15 जून को पटना के बापू सभागार में होगा माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का भव्य अभिनंदन समारोह

पटना, 5 मई 2026: सम्राट अशोक फाउंडेशन के अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा पप्पू ने जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के सम्मान में 15 जून को पटना स्थित बापू सभागार में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में महाराष्ट्र की समता फुले परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री छगन भुजबल साहब भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

निरंजन कुशवाहा पप्पू ने कहा कि यह समारोह बिहार के विकास, सामाजिक समरसता और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित हस्तियां, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व, जनसेवा और विकास कार्यों का सम्मान करना है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी संजय भूषण पटियाला द्वारा साझा की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular